लखनऊ के एक होटल में कपल फंदे से लटके मिले। घटना नाका इलाके में स्थित राजवीर होटल की है। बताया जाता है कि दोनों शुक्रवार को यहां आए थे। एक दिन के लिए रूम बुक किया था। सुबह चेक आउट के लिए कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर नहीं खुला। कुछ देर बाद…
लखनऊ के एक होटल में कपल फंदे से लटके मिले। घटना नाका इलाके में स्थित राजवीर होटल की है। बताया जाता है कि दोनों शुक्रवार को यहां आए थे। एक दिन के लिए रूम बुक किया था। सुबह चेक आउट के लिए कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर नहीं खुला। कुछ देर बाद मैनेजर ने भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। देखा तो दोनों फंदे से लटके हुए थे। मृतकों की पहचान महबूब आलम और जेबा अंसारी के रुप में हुई है। दोनों करेली (प्रयागराज) के रहने वाले हैं। पति-पत्नी होटल राजवीर के कमरा नंबर- 302 में रुके थे। मौके पर डीसीपी सेंट्रल और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। नाका इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि मौके पर हैं। जांच की जा रही है।